Posts

Showing posts from August, 2024

शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी

Image
मेरा महान देश (विस्मृत संस्कृति से परिचय) में दुर्गा प्रसाद शर्मा, एडवोकेट, इंदौर का सादर अभिनन्दन। हमारा भारत देश शौर्य और पराक्रम से ओतप्रोत है, यहाँ की वीरगाथाओं से देश विदेश के समस्त भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, और वे अपने आप को गौरान्वित मानते हैं। हमारे देश में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित कई वीरांगनाऐं हुई हैं, जिन्होंने अपने  राज्य और देश की स्वतंत्रता और गौरव के  लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश की उन वीरांगनाओं में से कई नाम हमारे इतिहास से विलुप्त कर दिए गए होने से हमें उनकी जानकारी भी नहीं है, आज इस 142 वें पुष्प में एक ऐसी वीरांगना की अमर गाथा आपके समक्ष प्रस्तुत है, जिन्होंने अंग्रेजों को भागने पर विवश कर दिया था। वह गाथा है वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की, जो  स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम शहीद वीरांगना थीं।  मध्य प्रदेश में रामगढ़ राज परिवार की महिला नायिका रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म  16 अगस्त 1831 हुआ था।  अवंतीबाई के पिता राव जुझार सिंह जिला सिवनी  के जमींदार थे,   जिन्होंने बचपन से ...