Posts

Showing posts from December, 2022

महाभारत कालीन स्थानों का वर्तमान में अस्तित्व

Image
सनातन धर्म के बारे में कई लोग आज भी यह प्रश्न अथवा संदेह करते अक्सर मिल जाया करते हैं कि रामायण और महाभारत में वर्णित कथानक सत्य है अथवा काल्पनिक। इस सम्बन्ध में कई चर्चाएं, बहस आदि भी हो चुकी है, काफी प्रामाणिक स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद भी कुछ लोग आज भी उस समय और घटनाओं को नकारते हुवे उसे मात्र किस्से और कहानी कहने में नहीं चूकते हैं। हजारो वर्षो का समय व्यतीत हो जाने के बाद आज भी हमें कई प्रमाण, अवशेष मिल ही जाते हैं जिनसे यह एहसास हो जाता है कि हजारों साल पहले यह सब कुछ घटित हुआ था, यह पूर्णतः वास्तविक रहा है इसमें कुछ भी काल्पनिक नहीं है। इस लेख में हम महाभारतकालीन कुछ ऐसे स्थानों के विषय में विचार करेंगे जो आज भी विद्यमान हैं और महाभारतकालीन स्थितियों की गवाही देकर संदेहों को दूर कर उस समस्त घटनाक्रम को प्रामाणिक कर रहे हैं। महाभारतकाल में कई बड़े राज्यों का उल्लेख मिलता है,  जिनका उल्लेख आगे किया जा रहा है।